सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काव्य मंजूषा - 4 हेतु कविताएँ आमंत्रित हैं।

(पुस्तक पेपरबैक और ईबुक, दोनों रूपों में प्रकाशित की जाएगी।)


रॉयल्टी: 50% लेखकगण + 30% संपादन मंडल + 20% साहित्यपीठ (पहली 10 प्रति की बिक्री साहित्यपीठ के पास रहेगी)। रॉयल्टी 11वीं प्रति की बिक्री से प्रारंभ होगी।

पारदर्शिता हेतु गूगल, पोथी और अमेज़न की सेल रिपोर्ट यहीं प्रति माह के प्रथम सप्ताह में शेयर की जाएगी।

नमस्कार मित्रों। सार्थक लेखन हेतु सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

काव्य मंजूषा  -  1, 2 एवं 3 की सफलता के पश्चात वर्जिन साहित्यपीठ काव्य मंजूषा - 4 हेतु कविताएँ आमंत्रित करता है। आप अपनी प्रकाशित/अप्रकाशित 2 बेहतरीन कविताएँ virginsahityapeeth@gmail.com पर भेज दें।  सब्जेक्ट में "काव्य मंजूषा - 4, 2019 हेतु" अवश्य लिखें।

प्लेटफॉर्म: ईबुक अमेज़न, गूगल प्ले स्टोर, और गूगल बुक्स के साथ सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी जबकि पेपरबैक पोथी की वेबसाइट से अथवा हमसे मँगवा सकेंगे।

समय सीमा: 

  • कविताएँ भेजने की अंतिम तिथि है - 25 अक्टूबर, 2019।  
  • 15 नवंबर, 2019 तक चयनित कवियों की सूची इसी ब्लॉग पर जारी की जाएगी। अतः ब्लॉग को फॉलो और सब्सक्राइब अवश्य कीजिए।
  • 30 नवंबर 2019 को संकलन प्रकाशित कर दिया जाएगा।


पाण्डुलिपि भेजने से पूर्व निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अवश्य ध्यान दें: 

  • कविताएँ मंगल/यूनिकोड फॉण्ट में भेजें 
  • साथ में फोटो और संक्षिप्त परिचय भी अवश्य भेजें 
  • भेजने से पूर्व अशुद्धि अवश्य जाँच लें। अधिक अशुद्धियाँ होने पर रचना अस्वीकृत की जा सकती है।
  • ईमेल में इसकी उद्घोषणा करें कि उनकी रचना मौलिक है और किसी भी तरह के कॉपीराइट विवाद के लिए वे जिम्मेवार होंगे।


किसी भी तरह की जिज्ञासा अथवा शंका समाधान हेतु 9971275250 पर सम्पर्क करें।

धन्यवाद

वर्जिन साहित्यपीठ
9971275250

टिप्पणियाँ

  1. अच्छी योजना थी पर दुखद कि यह प्रकाशन नहीं हो सका।

    जवाब देंहटाएं
  2. इसके प्रकाशन की पहल पुनः की जानी चाहिए।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

चर्चित रचनाएँ

 

विजय विभोर की लघुकथाएँ

१. कुत्ता कुत्ते -------------------------- नन्ही पिंकी को ट्यूशन पर हमेशा दादी जी या मम्मी ही छोड़ने जाती थीं| लेकिन आज दोनों ही घर पर नहीं थीं| ट्यूशन का टाइम हुआ तो पिंकी ने अपना बस्ता उठाया और ट्यूशन के लिए निकल ली| झबरु ने उसे जाता देखा तो दबे पाँव उसके पीछे-पीछे हो लिया| रास्ते में कुछ लालची निगाहों ने देखा कि पिंकी आज अकेली ही चली आ रही है। लेकिन वे नज़रें झबरू को नहीं देख सकी। पिंकी अपनी मस्ती में चल रही थी इसलिए उसको भी पता नहीं चला कि उसके पीछे कौन आ रहा है, कौन नहीं| पिंकी ट्यूशन सैंटर के अंदर पहुँची तो झबरु भी वापिस घर की तरफ हो लिया, क्यूंकि घर पर कोई था नहीं| ट्यूटर ने आज दस मिनिट पहले ही क्लास खत्म कर दी| पिंकी अपने घर की तरफ निकली तो वे भूखी-लालची निगाहें अपनी दो टाँगों के सहारे उसके पीछे लग गयी। जैसे ही उन्होंने गलत इरादे से पिंकी पर हाथ डालने की कोशिश की तभी दूर से भौंकता/दौड़ता हुआ झबरु उन्हें पिंकी की तरफ आता दिखाई पड़ा। अपने प्रति किसी अनहोनी की आशंका से उस वक्त उन्होंने अपनी जान बचाकर भागने में ही भलाई समझी| २. तारों की छाँव ------------------...