सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनन्दिनी रावत की कविताएँ

(1)  चयन

बलात्कार पर बात करने के लिए
हम बलात्कार की ताजा ख़बर का इंतजार करते हैं
जब कोई बेटी सो जाती हैं
तब देश जागता हैं
हमें इतिहास में पद्मावती को पढ़ाया हैं
पद्मावती के जौहर को पढ़ाया जाता हैं
हम नहीं सोचते
पद्मावती के पास इतना समय तो था
कि वो जौहर कर सकी
पर साधारण स्त्री के पास तो इतना भी समय नहीं होता...
हम नहीं सोचते कि एक औरत खुद को आग में झोंक देने को तैयार हैं
पर आदमी की मानसिकता
वो औरत को छोड़ना ही नहीं चाहता
हम स्त्री की अस्मत को शरीर से जोड़ लेते हैं और अस्मत को स्त्री के स्वाभिमान से
जो सही भी हैं
लेकिन क्या अस्मत लूट ली जाने वाली चीज़ हैं???
मैं सोचती हुँ कि
यदि ऐसा शण आ जाए
तो औरत को क्या होना चाहिए???
पद्मावती या फूलन देवी...!
मैं सोचती हूँ कि ऐसे शण में
औरत को पद्मावती होना चाहिए क्योंकि
वो सिर्फ शरीर नहीं नोंचते
वो रूह तक को नोच देते हैं....
पर एक साधारण स्त्री के पास तो इतना भी समय नहीं होता...
कि वो जौहर कर सके !!!



(2)  समझदार लड़कियाँ

प्रेम में पड़ जाती हैं
अक्सर समझदार लड़कियाँ
वही समझदार लड़कियाँ
जो आती हैं
अव्वल अपनी कक्षा में...
प्रेम में पड़ी समझदार लड़कियाँ
जानती हैं अपनी मर्यादाएं
ओर मर्यादाओं में रहकर ही माँगती हैं अपना प्रेम
जीवन भर का मेल
मगर ये समाज सिर्फ़ कहानियों में पसन्द करता हैं
नायक नायिकाओं का संगम
हकीकत में ये सबकुछ बताता हैं
मूर्खता...
ये बिना प्रेम वाले विवाह में झोंकता हैं
और प्रेम विवाह करने वालों को रोकता हैं
पर प्रेम में पड़ी समझदार लड़कियाँ
जान जाती हैं
सही गलत में अंतर
वो नहीं स्वीकारती अन्याय
वो लड़ जाती हैं
भिड़ जाती हैं
कर लेती हैं
बगावत
क्योंकि वो
हो जाती हैं
बेझिझक ,बेख़ौफ़ ,बेपरवाह
प्रेम में पड़ी समझदार लड़कियाँ ।



(3)  कर्तव्य और अधिकार

स्त्री और पुरुष को
विवाह मे
फेरे लेते समय
मिलते हैं कुछ कर्त्तव्य ओर कुछ अधिकार
पर कहाँ याद रहते हैं
पुरूष को कर्त्तव्य
वो बस मान लेता हैं
उसके साथ ब्याही गईं
स्त्री पर एकाधिकार !



(4)  स्त्री तेरी कहानी

उसकी आबरु को यहाँ छीन लिया जाता हैं,
जिस देश मे''बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ" का नारा दिया जाता हैं,
हर छोटे मसले पर यहाँ
बड़े फैसले होते हैं,
बस अहम बात को दबा दिया जाता हैं,
रौंद देते हो मासूमियत को पैरों तेले,
तुम्हारे अंदर का इंसान क्या मर जाता हैं,
जब आती हैं बात इंसाफ़ की,
मेरे देश का कानून किधर जाता हैं,
सीता हो,
द्रोपदी हो,
या हो निर्भया, आसिफा
क्यों,हर लड़ाई में
स्त्री के अस्तित्व को नोच दिया जाता हैं,
रहते हैं सिर्फ़ भक्षक यहाँ,
जिस धरती को देवताओं की जन्मभूमि कहा जाता हैं ।



(5)  हैवानियत

हैं आदमी जात की हैवानियत ऐसी
अगर औरत को मारने का मक़सद हो
तो
पहले वोे नोंचना चाहेंगे !

टिप्पणियाँ

चर्चित रचनाएँ

संतोष श्रीवास्तव की कविताएँ

आंदोलिता हवाएँ -------------------- ये आंदोलिता हवाएँ टिकने न देंगी मोम पर जलती, थरथराती लौ अंधेरे से निपटने की तमाम कोशिशें नाकाम करने पर उतारू इन हवाओं का नहीं कोई ठिकाना गुज़रती जा रही हैं कुसुम दल से, डालियों से, झील के विस्तार को झकझोरती मोम के आगोश में लौ का बुझता, मरता अस्तित्व पर यह उतना आसान भी न था सम्हाल रखा है एक आतुर प्रण लिए तरल मोम ने बूँद सी लौ को लड़ने की पूरी ताकत से एक आंदोलन हवा के खिलाफ वहाँ भी तो था ****** आर्त्त पुकार ++++++++ मैंने अरमानों के कुछ बीज अपनी मुट्ठी में दबा रखे हैं और आतुरता से प्रतीक्षा कर रही हूं मौसम की दस्तक का चारों ओर नि:शब्द सन्नाटा है पानी की एक बूंद तक नहीं आषाढ़, सावन,भादो भरोसा दिलाते रहे कहीं धुनके हुए कहीं सिलेटी बादलों से हवा संग छितराते रहे पर बरसे नहीं सूखी, पपड़ाई धरती करती रही प्रतीक्षा अपने प्रियतम बादलों के बरसने का कोख में दबे बीजों के झुलस जाने की आशंका धरती का कलेजा कर रही चूर चूर आता तो रहा है अब तक मौसम सिलसिलेवार इस बार क्या हुआ मौसम की आवाजाही को बूढ़ी धरती ...

डॉ. तरुणा दाधीच की लघुकथाएँ

1-  हिस्से का समय       ओ...ओ..ओ....गाते हुए और घुटने को हिला रही सृष्टि की नजर फोन पर गढ़ी थी और दोनों हाथों से मैसेज टाईप करने में इतनी व्यस्त हो गई की गोद में सो रही नीरा को भूल ही गयी।ऐसा अक्सर होता रहता, व्यस्त दिनचर्या के कारण सृष्टि परिवार और दोस्तों से थोड़ा कट सी गयी थी, तो जब बच्ची को सुलाने आती तब फोन को देखना उसके लिए तय कार्य रहता।सृष्टि की नज़र जब नीरा पर पड़ी तो स्फारित नेत्रों से मानो कुछ प्रश्न कर रही उसे अनिमेष देख रही थी, सृष्टि ने आँखें दिखाकर सुलाना चाहा पर बहुत देर तक जगी रही।अगले दिन फिर वही देख सृष्टि ने कुछ विचार कर फोन को एक ओर रख उसे थपथपाने लगी।सृष्टि अवाक् थी, देर तक सोने वाली नीरा आज इतना जल्दी सो गई,जब उसने देखा नीरा के चेहरे पर  संतुष्टि का भाव और छोटे से होंठों पर लम्बी सी मुस्कान है, सृष्टि को समझते देर नहीं लगी कि वह उसका सारा ध्यान स्वयं पर चाहती थी।आज जब नीरा को सुलाने गयी तो ,नीरा ने बिना विलम्ब किये फोन पर चल रहे हाथ को पकड़कर अपने ऊपर रख लिया और करुण नेत्रों से उसे देखने लगी,मानो पूछ रही हो ,मेरी क्या गलती हैं जो आप मेर...

जनकवि/जनलेखक नागार्जुन प्रतियोगिता (2020)

वर्जिन साहित्यपीठ जनकवि/जनलेखक प्रतियोगिता 2020 हेतु कविता/लघुकथा/कहानी/निबंध/लेख आमंत्रित करता है 1. प्रथम पुरस्कार: 3100 रुपये 2. अन्य पुरस्कार: टॉप 10 में पहुँचने वाले अन्य सभी  लेखकों की एक पुस्तक पुरस्कारस्वरूप प्रकाशित की जाएगी। उन्हें 1 लेखकीय प्रति भी प्रदान की जाएगी। निर्णायक मंडल: गूगल प्ले स्टोर के पाठक प्रवेश प्रक्रिया: आपको न्यूनतम 21 कविताएँ/लघुकथाएँ अथवा 11 कहानियाँ अथवा 15 लेख/निबंध परिचय और फोटो के साथ virginsahityapeeth@gmail.com पर भेजना है। भेजने से पूर्व अशुद्धियाँ जांच लें और रचनाएँ मंगल/यूनिकोड में ही भेजें। आप एक साथ कई विधाओं में भी रचनाएँ भेज सकते हैं। प्रवेश शुल्क: 500 रूपए (यदि आप 3 विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं तो आपको 500 x 3 = 1500 रूपए भेजने होंगे)। आप एक ही विधा की एक से अधिक पांडुलिपि भी भेज सकते हैं।  यह राशि आपको 9868429241 पर पेटीएम अथवा गूगल पे करना है। आप राशि बैंक में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। ईमेल में रचनाओं के साथ पेटीएम की रसीद अवश्य संलग्न करें। भाषा/साहित्यिक विधा: किसी भी भाषा में, किसी भी साहित्यिक विधा में आप भाग ले सकते हैं। चयन प...