सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुस्तक प्रकाशन से पूर्व ध्यान रखने योग्य बातें

अधिकतर लेखक मित्र जब भी अपनी पुस्तक प्रकाशन की योजना बनाते हैं तो उसमें पुस्तक के प्रिंट वर्जन पर विशेष ध्यान देते हैं। आज भी उनका यही मानना है कि ईबुक की तुलना में प्रिंट वर्जन अधिक प्रभावी होता है।

हालांकि मैंने भी अपनी कई पुस्तकें प्रकाशित की हैं और मेरा अनुभव यह कहता है कि पुस्तक प्रकाशन से पूर्व लेखक को अपने उद्देश्य को समझना होगा। उदाहरण के लिए यदि मैं अपनी बात करूं तो जब मैंने पुस्तक प्रकाशन का निर्णय लिया तो मेरा प्रमुख उद्देश्य यही था कि मेरा लेखन अधिक से अधिक पाठकों तक पहुंचे बल्कि ऐसे पाठको तक पहुंचे जो पुस्तक पढ़ने में वास्तव में रुचि लेते हैं या फिर जो पुस्तकों के माध्यम से नए नए विषय तलाशते रहते हैं। प्रिंट के माध्यम से मेरे इस उद्देश्य की पूर्ति संभव नहीं थी इसीलिए मैंने ईबुक को प्राथमिकता दी। ईबुक को प्राथमिकता देने के प्रमुख कारण थे:

1. ईबुक की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक थी। ईबुक के माध्यम से मेरा लेखन दुनिया के कोने-कोने में पहुंच सकता था।
2. यह हमेशा के लिए स्टॉक में रहती अर्थात मुझे बार-बार इसकी प्रतियां छपवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती
3. आवश्यकता पड़ने पर इसमें कभी भी संशोधन किया जा सकता है। 
4. एक महत्वपूर्ण लाभ यह है कि ईबुक के पाठक उसे पढ़ने के पश्चात अपनी प्रतिक्रियाओं से भी अवगत कराते हैं। ऐसे में आपको अपनी पुस्तक की यात्रा का भी बोध निरंतर होता रहेगा। 
5. रही बात लाभ की तो एक बार यदि आप की पुस्तक अर्थात आपका लेखन पाठकों को पसंद आ जाता है तो पाठक स्वयं आपके लेखन का बेसब्री से इंतजार करेंगे और यह तो आप भी भली-भांति जानते हैं कि बाजार में आप की मांग बढ़ने पर लाभ स्वतः मिलने लगेगा।
6. ईबुक में आरंभ के कुछ पेज सैंपल के रूप में पाठकों के लिए निशुल्क उपलब्ध होते हैं जिसका अभिप्राय यह है कि पाठक सैंपल पढ़ने के पश्चात ही उस पुस्तक को खरीदने अथवा डाउनलोड करने का निर्णय लेता है। सैंपल साइज लगभग 20% रहता है अर्थात यदि आपकी पुस्तक में कुल पृष्ठ 100 हैं तो सैंपल के रूप में 20 पेज पाठकों के लिए निशुल्क उपलब्ध होंगे जबकि प्रिंट में पाठकों के लिए यह सुविधा नहीं होती।
7. प्रिंट के मुकाबले ईबुक काफी सस्ता भी है।
8. ईबुक का मूल्य भी आप नियंत्रित कर सकते हैं अर्थात आप जब चाहे उसे निशुल्क कर सकते हैं और जब चाहे उसका मूल्य घटा-बढ़ा सकते हैं।

मैं यह नहीं कहता कि प्रिंट वर्जन प्रकाशित नहीं करवाना चाहिए। प्रिंट का प्रकाशन तब करवाइए जब आपकी ईबुक पाठकों को प्रभावित करने में सफल रहे। तब तक प्रिंट की उतनी ही प्रतियां प्रकाशित करवाएं जितनी आपको पुरस्कारों इत्यादि के लिए भेजने हेतु आवश्यक हों।

मैंने अनुभव किया है कि बहुत से लेखक मित्र सफलता जल्द से जल्द हासिल करने के लिए जोड़-तोड़ का सहारा लेते हैं। उनकी इसी प्रवृत्ति का लाभ उठाते हुए विभिन्न प्रकाशन आकर्षक एवं लुभावनी योजनाओं का जाल बुनते हैं जिसमें फंसने के पश्चात लेखक आर्थिक हानि तो उठाते ही हैं साथ ही अपने उद्देश्य में भी सफल नहीं हो पाते अर्थात अपना लेखन वास्तविक पाठक तक नहीं पहुंचा पाते। हालांकि यह संभव है कि इस जोड़-तोड़ के द्वारा तत्काल तथाकथित सफलता हासिल हो जाए किंतु ऐसी सफलता अधिक समय तक अपने अस्तित्व को नहीं बचा पाती।

टिप्पणियाँ

चर्चित रचनाएँ

संतोष श्रीवास्तव की कविताएँ

आंदोलिता हवाएँ -------------------- ये आंदोलिता हवाएँ टिकने न देंगी मोम पर जलती, थरथराती लौ अंधेरे से निपटने की तमाम कोशिशें नाकाम करने पर उतारू इन हवाओं का नहीं कोई ठिकाना गुज़रती जा रही हैं कुसुम दल से, डालियों से, झील के विस्तार को झकझोरती मोम के आगोश में लौ का बुझता, मरता अस्तित्व पर यह उतना आसान भी न था सम्हाल रखा है एक आतुर प्रण लिए तरल मोम ने बूँद सी लौ को लड़ने की पूरी ताकत से एक आंदोलन हवा के खिलाफ वहाँ भी तो था ****** आर्त्त पुकार ++++++++ मैंने अरमानों के कुछ बीज अपनी मुट्ठी में दबा रखे हैं और आतुरता से प्रतीक्षा कर रही हूं मौसम की दस्तक का चारों ओर नि:शब्द सन्नाटा है पानी की एक बूंद तक नहीं आषाढ़, सावन,भादो भरोसा दिलाते रहे कहीं धुनके हुए कहीं सिलेटी बादलों से हवा संग छितराते रहे पर बरसे नहीं सूखी, पपड़ाई धरती करती रही प्रतीक्षा अपने प्रियतम बादलों के बरसने का कोख में दबे बीजों के झुलस जाने की आशंका धरती का कलेजा कर रही चूर चूर आता तो रहा है अब तक मौसम सिलसिलेवार इस बार क्या हुआ मौसम की आवाजाही को बूढ़ी धरती ...

डॉ. तरुणा दाधीच की लघुकथाएँ

1-  हिस्से का समय       ओ...ओ..ओ....गाते हुए और घुटने को हिला रही सृष्टि की नजर फोन पर गढ़ी थी और दोनों हाथों से मैसेज टाईप करने में इतनी व्यस्त हो गई की गोद में सो रही नीरा को भूल ही गयी।ऐसा अक्सर होता रहता, व्यस्त दिनचर्या के कारण सृष्टि परिवार और दोस्तों से थोड़ा कट सी गयी थी, तो जब बच्ची को सुलाने आती तब फोन को देखना उसके लिए तय कार्य रहता।सृष्टि की नज़र जब नीरा पर पड़ी तो स्फारित नेत्रों से मानो कुछ प्रश्न कर रही उसे अनिमेष देख रही थी, सृष्टि ने आँखें दिखाकर सुलाना चाहा पर बहुत देर तक जगी रही।अगले दिन फिर वही देख सृष्टि ने कुछ विचार कर फोन को एक ओर रख उसे थपथपाने लगी।सृष्टि अवाक् थी, देर तक सोने वाली नीरा आज इतना जल्दी सो गई,जब उसने देखा नीरा के चेहरे पर  संतुष्टि का भाव और छोटे से होंठों पर लम्बी सी मुस्कान है, सृष्टि को समझते देर नहीं लगी कि वह उसका सारा ध्यान स्वयं पर चाहती थी।आज जब नीरा को सुलाने गयी तो ,नीरा ने बिना विलम्ब किये फोन पर चल रहे हाथ को पकड़कर अपने ऊपर रख लिया और करुण नेत्रों से उसे देखने लगी,मानो पूछ रही हो ,मेरी क्या गलती हैं जो आप मेर...

जनकवि/जनलेखक नागार्जुन प्रतियोगिता (2020)

वर्जिन साहित्यपीठ जनकवि/जनलेखक प्रतियोगिता 2020 हेतु कविता/लघुकथा/कहानी/निबंध/लेख आमंत्रित करता है 1. प्रथम पुरस्कार: 3100 रुपये 2. अन्य पुरस्कार: टॉप 10 में पहुँचने वाले अन्य सभी  लेखकों की एक पुस्तक पुरस्कारस्वरूप प्रकाशित की जाएगी। उन्हें 1 लेखकीय प्रति भी प्रदान की जाएगी। निर्णायक मंडल: गूगल प्ले स्टोर के पाठक प्रवेश प्रक्रिया: आपको न्यूनतम 21 कविताएँ/लघुकथाएँ अथवा 11 कहानियाँ अथवा 15 लेख/निबंध परिचय और फोटो के साथ virginsahityapeeth@gmail.com पर भेजना है। भेजने से पूर्व अशुद्धियाँ जांच लें और रचनाएँ मंगल/यूनिकोड में ही भेजें। आप एक साथ कई विधाओं में भी रचनाएँ भेज सकते हैं। प्रवेश शुल्क: 500 रूपए (यदि आप 3 विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं तो आपको 500 x 3 = 1500 रूपए भेजने होंगे)। आप एक ही विधा की एक से अधिक पांडुलिपि भी भेज सकते हैं।  यह राशि आपको 9868429241 पर पेटीएम अथवा गूगल पे करना है। आप राशि बैंक में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। ईमेल में रचनाओं के साथ पेटीएम की रसीद अवश्य संलग्न करें। भाषा/साहित्यिक विधा: किसी भी भाषा में, किसी भी साहित्यिक विधा में आप भाग ले सकते हैं। चयन प...