सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नागार्जुन लोकप्रिय पुस्तक सम्मान की उद्घोषणा

अगस्त 2020 की सेल रिपोर्ट के आधार पर अगस्त माह की लोकप्रिय पुस्तक के सम्मान हेतु पुस्तक का चयन कर लिया गया है। इस सम्मान के तहत 51 रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 3 लोकप्रिय पुस्तकों की सूची दी जा रही है जिसमें से प्रथम को नागार्जुन लोकप्रिय पुस्तक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुँची पुस्तक को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इन पुस्तकों की बिक्री भी साझा की जा रही है:


1. एक दिन सभी स्त्रियाँ नग्न हो जाएँगी (काव्य संग्रह) - 160


2. वर्जिन (काव्य संग्रह) - 121


3. गांधी देशद्रोही था! (काव्य संग्रह) - 84


(नोट: अगस्त 2020 की सेल रिपोर्ट पहले ही साझा की जा चुकी है पिछली पोस्ट में।)


जिज्ञासा अथवा शंका समाधान हेतु सम्पर्क कीजिए:


वर्जिन साहित्यपीठ

9971275250

टिप्पणियाँ

चर्चित रचनाएँ

संतोष श्रीवास्तव की कविताएँ

आंदोलिता हवाएँ -------------------- ये आंदोलिता हवाएँ टिकने न देंगी मोम पर जलती, थरथराती लौ अंधेरे से निपटने की तमाम कोशिशें नाकाम करने पर उतारू इन हवाओं का नहीं कोई ठिकाना गुज़रती जा रही हैं कुसुम दल से, डालियों से, झील के विस्तार को झकझोरती मोम के आगोश में लौ का बुझता, मरता अस्तित्व पर यह उतना आसान भी न था सम्हाल रखा है एक आतुर प्रण लिए तरल मोम ने बूँद सी लौ को लड़ने की पूरी ताकत से एक आंदोलन हवा के खिलाफ वहाँ भी तो था ****** आर्त्त पुकार ++++++++ मैंने अरमानों के कुछ बीज अपनी मुट्ठी में दबा रखे हैं और आतुरता से प्रतीक्षा कर रही हूं मौसम की दस्तक का चारों ओर नि:शब्द सन्नाटा है पानी की एक बूंद तक नहीं आषाढ़, सावन,भादो भरोसा दिलाते रहे कहीं धुनके हुए कहीं सिलेटी बादलों से हवा संग छितराते रहे पर बरसे नहीं सूखी, पपड़ाई धरती करती रही प्रतीक्षा अपने प्रियतम बादलों के बरसने का कोख में दबे बीजों के झुलस जाने की आशंका धरती का कलेजा कर रही चूर चूर आता तो रहा है अब तक मौसम सिलसिलेवार इस बार क्या हुआ मौसम की आवाजाही को बूढ़ी धरती ...

वर्जिन

ललित कुमार मिश्र मैं वर्जिन हूँ विवाह के इतने वर्षों के पश्चात् भी मैं वर्जिन हूँ संतानों की उत्पत्ति के बाद भी। वो जो तथाकथित प्रेम था वो तो मिलन था भौतिक गुणों का और यह जो विवाह है यह मिलन था दो शरीरों का मैं आज भी वर्जिन हूँ अनछुई स्पर्शरहित। मैं मात्र भौतिक गुण नहीं मैं मात्र शरीर भी नहीं मैं वो हूँ जो पिता के आदर्शों के वस्त्र में छिपी रही मैं वो हूँ जो माँ के ख्वाबों के पंख लगाये उड़ती रही मैं वो हूँ जो पति की जरूरतों में उलझी रही मैं वो भी हूँ जो बच्चों की खुशियों के पीछे दौड़ती रही। मैं अब वर्जिन नहीं रहना चाहती मैं छूना चाहती हूँ खुद को।