सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लकड़ी की काठी - 3 हेतु बाल कविताएँ आमंत्रित हैं।

रचना भेजने की अंतिम तिथि: 25 नवंबर, 2020

नमस्कार मित्रों। सार्थक लेखन हेतु सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

निमंत्रण: लकड़ी की काठी  - 1 एवं 2 की सफलता के पश्चात वर्जिन साहित्यपीठ लकड़ी की काठी - 3 हेतु बाल कविताएँ आमंत्रित करता है। आप अपनी प्रकाशित/अप्रकाशित 2 बेहतरीन बाल कविताएँ virginsahityapeeth@gmail.com पर भेज दें।  सब्जेक्ट में "लकड़ी की काठी - 3, 2020 हेतु" अवश्य लिखें।

संपादक के लिए: जो संपादक मित्र इस संकलन से जुड़ना चाहते हैं वे 9971275250 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

समय सीमा: बाल कविताएँ भेजने की अंतिम तिथि है - 25 नवंबर, 2020।  10 दिसंबर तक चयनित रचनाकारों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी और 28 दिसंबर, 2020 तक संकलन प्रकाशित कर दिया जाएगा।

पाण्डुलिपि भेजने से पूर्व निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अवश्य ध्यान दें: 

1. कविताएँ मंगल/यूनिकोड फॉण्ट में भेजें 

2. साथ में फोटो और संक्षिप्त परिचय भी अवश्य भेजें 

5. भेजने से पूर्व अशुद्धि अवश्य जाँच लें। अधिक अशुद्धियाँ होने पर रचना अस्वीकृत की जा सकती है।

5. ईमेल में इसकी उद्घोषणा करें कि उनकी रचना मौलिक है और किसी भी तरह के कॉपीराइट विवाद के लिए वे जिम्मेवार होंगे।

6. कविताएँ वर्ड फ़ाइल में डालने की बजाय सीधे ईमेल में डालें।

अपडेट: चयनित कवियों की सूची और अन्य सभी अपडेट वर्जिन साहित्यपीठ के फेसबुक ग्रुप और पेज तथा ब्लॉग पर जारी की जाएगी। अतः फेसबुक पेज और ब्लॉग को फॉलो करें अथवा ग्रुप जॉइन करें।

प्लेटफॉर्म: ईबुक अमेज़न, गूगल प्ले स्टोर, और गूगल बुक्स के साथ सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध होगी जबकि पेपरबैक पोथी और अमेज़न की वेबसाइट से ऑर्डर कर सकेंगे अथवा हमसे मँगवा सकेंगे।

सेल रिपोर्ट: पारदर्शिता हेतु गूगल, पोथी और अमेज़न की सेल रिपोर्ट यहीं वर्जिन साहित्यपीठ के फेसबुक पेज और ग्रुप तथा ब्लॉग पर प्रति माह के प्रथम सप्ताह में शेयर की जाएगी।

किसी भी तरह की जिज्ञासा अथवा शंका समाधान हेतु 9971275250 पर सम्पर्क करें।


धन्यवाद

वर्जिन साहित्यपीठ

9971275250

टिप्पणियाँ

चर्चित रचनाएँ

संतोष श्रीवास्तव की कविताएँ

आंदोलिता हवाएँ -------------------- ये आंदोलिता हवाएँ टिकने न देंगी मोम पर जलती, थरथराती लौ अंधेरे से निपटने की तमाम कोशिशें नाकाम करने पर उतारू इन हवाओं का नहीं कोई ठिकाना गुज़रती जा रही हैं कुसुम दल से, डालियों से, झील के विस्तार को झकझोरती मोम के आगोश में लौ का बुझता, मरता अस्तित्व पर यह उतना आसान भी न था सम्हाल रखा है एक आतुर प्रण लिए तरल मोम ने बूँद सी लौ को लड़ने की पूरी ताकत से एक आंदोलन हवा के खिलाफ वहाँ भी तो था ****** आर्त्त पुकार ++++++++ मैंने अरमानों के कुछ बीज अपनी मुट्ठी में दबा रखे हैं और आतुरता से प्रतीक्षा कर रही हूं मौसम की दस्तक का चारों ओर नि:शब्द सन्नाटा है पानी की एक बूंद तक नहीं आषाढ़, सावन,भादो भरोसा दिलाते रहे कहीं धुनके हुए कहीं सिलेटी बादलों से हवा संग छितराते रहे पर बरसे नहीं सूखी, पपड़ाई धरती करती रही प्रतीक्षा अपने प्रियतम बादलों के बरसने का कोख में दबे बीजों के झुलस जाने की आशंका धरती का कलेजा कर रही चूर चूर आता तो रहा है अब तक मौसम सिलसिलेवार इस बार क्या हुआ मौसम की आवाजाही को बूढ़ी धरती ...

वर्जिन

ललित कुमार मिश्र मैं वर्जिन हूँ विवाह के इतने वर्षों के पश्चात् भी मैं वर्जिन हूँ संतानों की उत्पत्ति के बाद भी। वो जो तथाकथित प्रेम था वो तो मिलन था भौतिक गुणों का और यह जो विवाह है यह मिलन था दो शरीरों का मैं आज भी वर्जिन हूँ अनछुई स्पर्शरहित। मैं मात्र भौतिक गुण नहीं मैं मात्र शरीर भी नहीं मैं वो हूँ जो पिता के आदर्शों के वस्त्र में छिपी रही मैं वो हूँ जो माँ के ख्वाबों के पंख लगाये उड़ती रही मैं वो हूँ जो पति की जरूरतों में उलझी रही मैं वो भी हूँ जो बच्चों की खुशियों के पीछे दौड़ती रही। मैं अब वर्जिन नहीं रहना चाहती मैं छूना चाहती हूँ खुद को।