नमस्कार मित्रवर! सार्थक लेखन हेतु सभी को शुभकामनाएँ। आज से हम इस योजना को लागू करने जा रहे हैं। आप किसी भी विधा में लिख सकते हैं।
आपको न्यूनतम 1000 अंक अर्जित करने होंगे। अंकों का विवरण इस प्रकार है:
रचना को तीन तरह से पसंद किया जाता है। पहला, उसे पढ़ा जाता है। दूसरा, उसपर प्रतिक्रिया अथवा टिप्पणी दी जाती है और तीसरा, उसे शेयर किया जाता है। इन्हें ध्यान में रखते हुए ही इनके अंक निर्धारित गए हैं।
1. रचना पढ़े जाने पर: 0.5 अंक
2. रचना पर की गई टिप्पणी: 1 अंक
3. रचना शेयर होने पर: 2 अंक
रचना पढ़े जाने से आप अधिकतम 850 अंक अर्जित कर सकते हैं। शेष 150 अंक आपको अन्य दोनों माध्यमों से अर्जित करने होंगे।
1000 अंक अर्जित करने पर आपके पास दो विकल्प रहेंगे:
आपको 500 रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
अथवा
किन्हीं तीन रचनाओं में एक-एक हज़ार अंक अर्जित करने पर आपकी कोई भी एक पुस्तक वर्जिन साहित्यपीठ द्वारा प्रकाशित की जाएगी। यह पुस्तक ईबुक और प्रिंट रूपों में प्रकाशित की जाएगी और एक लेखकीय प्रति लेखक को प्रदान की जाएगी। प्रिंट पुस्तक भी ऑनलाइन रहेगी जिसकी प्रतियाँ आप या पाठक कभी भी ऑनलाइन आर्डर कर सकेंगे।
यह योजना 31 अक्टूबर 2019 तक मान्य रहेगी। 31 अक्टूबर को सभी रचनाओं के अंक शेयर किए जाएँगे और परिणाम की घोषणा की जाएगी। तत्पश्चात नई योजना अथवा इसी योजना को आगे जारी रखा जा सकता है।
रचनाएँ virginsahityapeeth@gmail.com पर भेजें। सब्जेक्ट में प्रतियोगिता 500 हेतु अवश्य लिखें। सभी रचनाएँ वर्जिन साहित्यपीठ के प्रतियोगिता सेक्शन में प्रकाशित की जाएँगी।
(कृपया ध्यान दीजिए: अधिक अशुद्धियाँ होने पर रचना अस्वीकृत की जा सकती है। और हाँ, ब्लॉग को सब्सक्राइब और फॉलो अवश्य कीजिए ताकि आप किसी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रह जाएँ।)
शुभकामनाएँ
अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क कीजिए:
वर्जिन साहित्यपीठ
9971275250
बहुत ही नवाचारी , शुभकामनाएं बधाई
जवाब देंहटाएंशुक्रिया सर
हटाएं